प.पू. संत उत्तम स्वामी के श्रीमुख से आनंद नगर में होने वाली राम कथा का न्यौता खजराना गणेश को
आनंद मंगल परिसर में 13 से 21 अप्रैल तक होगा दिव्य आयोजन – आसपास की 50 कालोनियों के श्रद्धालु बनेंगे भागीदार

प.पू. संत उत्तम स्वामी के श्रीमुख से आनंद नगर में
होने वाली राम कथा का न्यौता खजराना गणेश को
आनंद मंगल परिसर में 13 से 21 अप्रैल तक होगा दिव्य आयोजन – आसपास की 50 कालोनियों के श्रद्धालु बनेंगे भागीदार
इंदौर,। अग्रवाल संगठन नवलखा क्षेत्र की मेजबानी में 13 से 21 अप्रैल तक आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में प्रख्यात मानस मर्मज्ञ प.पू. उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा का पहला न्यौता खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को दिया गया।
संगठन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, प्रमुख यजमान दुर्गेश-निशा अग्रवाल, रामप्रकाश गुप्ता, प्रमुख संयोजक पार्षद मृदुल अग्रवाल, संदीप गोयल आटो, संयोजक सुनील बड़गोंदा, गोविंद मोरनी, राजेन्द्र समाधान, संजय अग्रवाल एनबी, राजेन्द्र टीटू, मनीष मित्तल, मोरनी, अखिलेश गोयल सोनू, मंडी अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रीराम कथा से जुड़े क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित थे, जिन्होंने खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती कर उनसे समाज में सुख, शांति एवं सदभाव की कामना से प्रार्थना भी की। कथा महोत्सव के लिए विधायक गोलू शुक्ला के मार्गदर्शन में व्यापक तैयारियां और नियमित बैठकों का दौर जारी है।
महोत्सव में नवलखा, चितावद, पालदा, साजन नगर, तीन इमली, मूसाखेड़ी एवं आसपास की 50 कालोनियों को श्रद्धालु भागीदार बनेंगे। कथा 13 से 21 अप्रैल तक आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में प्रतिदिन दोपहर 4 से सांय 7 बजे तक होगा और प्रतिदिन रात 8 बजे से भव्य भजन संध्या भी होगी। महोत्सव की शुरुआत 13 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। कथा में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंग होंगे। जैसे दशरथ प्रसंग, शिव विवाह, रावण प्रसंग, राम जन्मोत्सव, राम-जानकी विवाह, भरत प्रसंग, शबरी प्रसंग, लंका युद्ध एवं राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों पर प.पू. उत्तम स्वामी के श्रीमुख से संगीतमय कथा होगी।