इंदौरधर्म-ज्योतिष

सनातन धर्म और संस्कृति को सुदृढ़ करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होना चाहिए- विजयवर्गीय

दशहरा मैदान पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव का समापन- आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान- किन्नरों ने भी की आरती

सबके राम लोक कल्याण समिति

सनातन धर्म और संस्कृति को सुदृढ़ करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होना चाहिए- विजयवर्गीय

दशहरा मैदान पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव का समापन- आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान- किन्नरों ने भी की आरती

इंदौर । सनातन धर्म और संस्कृति के रास्ते पर चलकर ही परिवार, समाज और राष्ट्र की विकास की गति को मजबूती मिल सकती है। वर्तमान में सनातन धर्म को सुदृढ़ करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होना चाहिए। ‘सबके राम’ जैसे महोत्सव समाज को चैतन्य और ऊर्जावान बनाते हैं। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन निरंतर चलते रहना चाहिए। समाज में नई पीढ़ी को संस्कारों की दृष्टि से समृद्ध बनाने में सनातन धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दशहरा मैदान स्थित अवध लोक पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव के सम्मान समारोह में उक्त प्रेरक बातें कही। ‘सबके राम’ लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने बताया कि महपौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजयुमो नेता गंगा पांडे, नगर निगम के पूर्व सभापति कैलाश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, शुभेन्द्रसिंह गौड़ और अन्य श्रद्धालुओं ने भी इस मौके पर मैदान पर निर्मित रामलला मंदिर में महाआरती में शामिल होकर आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। गत 30 मार्च से चल रहे इस महोत्सव में शहर के हर वर्ग ने शामिल होकर अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन, पूजन एवं अर्चना से समाज और आम जनमानस में सुख, शांति और सदभाव के साथ समृद्धि की ऊर्जा भी व्याप्त होती है। यह पावन आयोजन न केवल भक्ति की गहराई को दर्शाता है, बल्कि समाज में समरसता और एकता का संदेश भी देता है।

*किन्नरों ने की आरती*-  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रामायण मंचन का अनूठा आयोजन शाम्भवी तिवारी एवं रंजना नामजोशी की टीम द्वारा किया गया। 5 हजार से अधिक दर्शकों ने रात 11 बजे तक इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद उठाया। अतिथियों कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व शहर एवं आसपास के कस्बों से आए किन्नर समाज के 35 सदस्यों ने भी दशहरा मैदान पहुंचकर सबके राम महोत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। किन्नर समुदाय की ओर से सोनम गुरू, काजल गुरू एवं अन्नपूर्णा तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले किन्नर भी इस महोत्सव की आरती में शामिल हुए और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं समर्पित की। मंत्री विजयवर्गीय एवं महापौर ने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने भी विजयवर्गीय एवं महापौर को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!