पालने में दुलारते हुए राम लला की जन्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु – यज्ञ देवता एवं प्रभु राम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान
संघ, बजरंग दल, विहिप एवं विद्यार्थी परिषद से जुड़े अनेक विशिष्टजन हुए शामिल – एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे ‘अवध लोक’

सबके राम लोक कल्याण समिति
पालने में दुलारते हुए राम लला की जन्म आरती में शामिल हुए हजारों
श्रद्धालु – यज्ञ देवता एवं प्रभु राम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान
संघ, बजरंग दल, विहिप एवं विद्यार्थी परिषद से जुड़े अनेक विशिष्टजन हुए शामिल – एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे ‘अवध लोक’
इंदौर, । दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर गत 30 मार्च से चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव का गरिमापूर्ण समापन रविवार शाम राम लला के मंदिर में विराजित राम दरबार की दिव्य महाआरती एवं उसके पूर्व दोपहर में पालने में विराजित नन्हें प्रभु श्रीराम लला की जन्म आरती में शहर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। संघ, विहिप, बजरंग दल एवं विद्यार्थी परिषद से जुड़े सभी स्तर के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों एवं सनातन धर्म से जुड़े 21 समाजों के पदाधिकारियों ने जन्म आरती में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। भक्तों में प्रभु राम का पालना झुलाने की होड़ मची रही। महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर पवनदास महाराज एवं अन्य संतों के सानिध्य में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। हजारों दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों को मंत्रमुग्ध होकर निहारा। संतों ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस तरह के महोत्सव निरंतर होते रहना चाहिए।
‘सबके राम’ लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने बताया कि समापन बेला में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विहिप के हेडगेवार स्मारक समिति के प्रमुख ईश्वरदास हिन्दूजा, संघ के सामाजिक समरसता विभाग के जितेन्द्र शर्मा, भोरभ्रमण समूह के अध्यक्ष कमल किशोर पंवार, सचिव राजेश बागोरा, पूर्व विधायक जीतू जिराती एवं गोपीकृष्ण नेमा, उद्योगपति वीरेन्द्र गोयल, किरण जोशी, अ.भा. क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, पार्षद श्रीमती शिखा दुबे एवं संदीप दुबे, अशोक चौहान चांदू, महेन्द्रसिंह सोनगरा, मनोज द्विवेदी, मनोज ठाकुर, अनंत पंवार, गुरुदेव नितिन मतकर सहित विशिष्टजनों ने शामिल होकर राष्ट्र में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मेहमानों ने इस दिव्य और भव्य महोत्सव के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी व्यक्त की। महोत्सव के पूरे आठ दिनों में लगभग एक लाख भक्तों ने इस आयोजन का पुण्य लाभ उठाया। जन कल्याण, राष्ट्र सुख, शांति और समृद्धि की कामना से किए गए इस श्रीराम महायज्ञ में 11 लाख आहुतियों के लक्ष्य के मुकाबले 15 लाख आहुतियां सम्पन्न हुई जो एक कीर्तिमान है। पूरे महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ उठाया।
श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की पूर्णाहुति की घड़ी आई, यज्ञाचार्य पं. बृजेश व्यास एवं उनके सहयोगी विद्वानों, पं. अगस्त व्यास अग्निहोत्री, पं. देवांश पाठक, पं. आशुतोष व्यास अग्निहोत्री एवं पं. यथार्थ शर्मा ने यज्ञ देवता के जयघोष के साथ ही प्रभु श्रीराम के जयघोष से आसमान को गुंजायमान बना दिया । अतिथियों ने यज्ञशाला में पूर्णाहुति के बाद यज्ञाचार्यों का सम्मान भी किया। रविवार को पूर्णाहुति के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंगे पैर चलकर यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। सबको यज्ञशाला का प्रसाद भी भेंट किया गया। महायज्ञ में 11 लाख आहुतियों का लक्ष्य था, लेकिन भक्तों के उत्साह के कारण यह संख्या 15 लाख तक पहुंच गई, जो एक कीर्तिमान है।
भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राम दरबार मंदिर में पालना बांधकर जन्म आरती का आयोजन इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण था, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। संघ, विहिप, बजरंग दल एवं विद्यार्थी परिषद तथा सनातन धर्म से जुड़े 21 समाजों के प्रतिनिधियों ने रामलला की पूजा-अर्चना कर महाआरती में भागीदारी दर्ज कराई और इस सुंदर आयोजन को सनातन धर्म के लिए प्रेरणापुंज बताते हुए हर वर्ष इससे भी अधिक दिव्य और भव्य आयोजन करने का परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया। अंत में संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने आभार माना।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रतलाम के जवाहर व्यायामशाला के कलाकारों द्वारा मलखंभ की शानदार प्रस्तुति दी गई। यह टीम इंडिया गॉट टैलेंट में भी अपना प्रदर्शन कर चुकी है। टीम ने एक से बढ़कर एक ऐसे करतब दिखाए कि हजारों दर्शक दांतों तले अंगुली दबाए रहे। सभी कलाकारों का स्वागत सांसद शंकर लालवानी के साथ अन्य अतिथियों ने भी कियाऔर कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। सोमवार सुबह 8 बजे इस दिव्य आयोजन में सहयोग देने वाले सभी बंधुओं का सम्मान किया जाएगा।