अभ्यास मंडल ने महिला दिवस पर उनका किया सम्मान
जिन्होंने बढ़ाया इंदौर का मान, देश में नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान हे - कविता पाटीदार

जिन्होंने बढ़ाया इंदौर का मान::::
अभ्यास मंडल ने महिला दिवस पर उनका किया सम्मान
देश में नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान हे :::कविता पाटीदार
इंदौर। अभ्यास मंडल द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्र में समर्पण, कार्यदक्षता से कार्य किया है उनका प्रशस्ती पत्र, शाल देकर सम्मान किया यह सम्मान कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद के मुख्य आतिथ्य और उनके करकमलों से प्रदान किया गया
कविता पाटीदार ने महिला दिवस के महत्व को बताते हुए सम्मानित हो रही महिलाओं को शुभ कामना प्रेषित की,सांसद कविता पटीदार ने कहा 365 दिन ही महिला दिवस होता हे । नारी को समाज में महिला आरक्षण का बिन्दु नही बल्कि अपने उत्कर्ष का गौरव स्थापित करना है। क्योंकि भारत जैसे देश मे नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान
क्षेत्र चिकित्सा डॉ सुनंदा जैन, विधि अभिभाषक मीना चाफेकर, खेल सुषमा गोलवलकर सरोलकर अर्जुन आवर्ड खो खो, प्रशासन अलका सोनकर जेल अधीक्षक, उद्यमी अंकिता खाबिया, सामाजिक डॉ अर्पणा श्रीवास्तव का सम्मान हुआ
अभ्यास मंडल सचिव मालासिंह ठाकुर ने अभ्यास मंडल की जानकारी देते हुए कहा हमें इन सेवाभावी महिलाओं का सम्मान करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही हैं रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष ने स्वागत किया
कार्यक्रम संचालन पल्लवी आढ़ाव ने किया आभार वैशाली खरे माना
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा वर्ग ,महिला उपस्थित थी