बड़वाह। नमामि गंगे अभियान के तहत नदियों की साफ सफाई… नगरपालिका के कर्मचारी रहे मौजूद….

कपिल वर्मा बड़वाह। शासन के आदेशानुसार नमामि गंगे अभियान दिनांक 5 जून से 16 जून तक नगरीय निकाय में प्रवाहित होने वाली नदियों एवं जल संरचनाओं के पुनःजीविकरण/संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत शनिवार को नगर पालिका द्वारा गणगौर घाट पढ़ाली नदी पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आस- पास अतिक्रमण हटाया गया, जल कुम्भी हटाई गई।


जो जलीय जीवों के लिए हानिकारक होती हैं। गाद जेसीबी मशीन द्वारा निकाली गई। साफ – सफाई कराई गई। यह कार्य अनुविभागीय अधिकारी प्रताप कुमार अगास्या, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमे टीम प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते,एवं नगर पालिका सहायक यंत्री प्रियंका डावर नगर पालिका सब इंजीनियर करण अलावा, रमेश हिरवे प्रभारी दरोगा मनोहर दुलगज, कैलाश जायसवाल, योगेंद दुलगज, वीर चौहान, विरेश प्रजापति, मनीष शर्मा, योगेंद्र दुलगज, मुकेश सेन ,संतोष भेरवे, सहित नगर पालिका के कर्मचारी आईईसी सदस्य उपस्थित रहे।

