धारमुख्य खबरे

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर शाहीद पठान

बुधवार को नगर परिषद धरमपुरी में प्रातः 11:00 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। जनसेवा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में चंद्रभूषण महाजन के द्वारा योजना के अभियान के संचालन हेतु सफल बनाने का बताया गया। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण में प्रथम घटक के रूप में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित नागरिक सेवाएं जैसे नवीन नल कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, हेडपंप दुरुस्ती, विवादित नामांतरण प्रकरण, नवीन सीवर कनेक्शन, अन्य प्रकार की सेवाएं सम्मिलित है। तथा अभियान के द्वितीय चरण में द्वितीय घटक अंतर्गत मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतें जैसे मांग संबंधी, बजट संबंधी, योजना के लक्ष्य के अनुरूप एवं न्यायालय में हेतु लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाना है। उक्त अभियान दिनांक 10 मई 2023 से 31 मई 2023 तक निकाय स्तर पर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पार्षद महेंद्र महाजन सचिन गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी पंकज शर्मा, लेखापाल मनोज भावसार, गणमान्य नागरिक गण जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!