सर्व ब्राह्मण परिणय महोत्सव में बंधे 16 युगल- प्रत्येक जोड़े को विदाई में गृहस्थी योग्य 40 उपहार एवं सात आभूषण भी
ब्राह्मण सेवा संगठन एवं मां अंबिका धाम परिवार की ओर से समाजसेवी बंधुओं का सम्मान भी-अनेक अतिथियों ने दी विदाई

सर्व ब्राह्मण परिणय महोत्सव में बंधे 16 युगल- प्रत्येक जोड़े को विदाई में गृहस्थी योग्य 40 उपहार एवं सात आभूषण भी
ब्राह्मण सेवा संगठन एवं मां अंबिका धाम परिवार की ओर से समाजसेवी बंधुओं का सम्मान भी-अनेक अतिथियों ने दी विदाई
इंदौर। ब्राह्मण सेवा संगठन एवं मां अंबिका धाम परिवार द्वारा सर्व ब्राह्मण परिणय महोत्सव का आयोजन पालदा स्थित मल्हार गार्डन पर किया गया, जिसमें 16 युगल शामिल हुए। सभी युगलों को गृहस्थी के काम आने योग्य 40 उपहार भेंट कर विदा किया गया।
फुलेरा दूज के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक विवाह में पं. योगेन्द्र महंत, मुंबई के पं. प्रतीक शर्मा एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में वैदिक परंपरानुसार 16 युगलों को सात जन्मों के बंधन में बांधा गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा, संयोजक पं कमल शर्मा एवं पं. अटल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पं. अनुपम तिवारी, पं. राकेश तिवारी, पं. राजेन्द्र शर्मा कांट्रेक्टर, पं. नवीन अग्निहोत्री, पं. ललित शर्मा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. गौतम मारवाल के मार्गदर्शन में मां अंबिका धाम मूसाखेड़ी से बारात एवं शोभायात्र के रूप में चल समारोह पालदा स्थित मल्हार गार्डन तक बैंडबाजों सहित लाया गया, जहां दूल्हों ने तोरण मारकर शुभ विवाह की रस्म संपन्न की। राज्य के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी इस समारोह में शामिल हुए। बैंडबाजे, डीजे, ढोल-नगाड़े, घोड़े एवं बग्घियों से सुसज्जित इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हुआ।
इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संगठन की ओर से जीवन भर समाज की सेवा करने वाले समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान भी किया गया, जिनमें श्रीमती कलादेवी शर्मा (मां अंबिका धाम) को ब्राह्मण गौरव एवं संस्कृति शिरोमणि सम्मान 2025 तथा श्रीमती उषादेवी ब्राह्मण नारी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। पालदा के पं. सुरेश शर्मा एवं पं. केदारलाल शर्मा को उत्कृष्ट सेवाश्री सम्मान से नावाजा गया। पं. सिद्धार्थ शर्मा एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष पं. सुमित मिश्रा को ब्राह्मण गौरव एवं सेवा सौरभ सम्मान 2005 से सम्मानित किया गया। देर रात हुए विदाई समारोह में महापौर पं. पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नेता पं. संजय शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ला आदि भी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत पं. जितेन्द्र व्यास, सरोज कौशिक, अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा मामा, पं. संजीव शर्मा, पं. मनोज शर्मा आदि ने किया। संचालन पं. विशाल शर्मा, एवं पं. विजय जोशी ने किया। आभार माना मां अंबिका धाम परिवार के पं. रोहित शर्मा ने। नवयुगलों को उपहार में फ्रीज, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, आलमारी, पलंग के साथ सात अभूषण भी उपहार में भेंट किए गए।