विविध

शहर एवं जिला कांग्रेस का संयुक्त मौन धरना प्रदर्शन बड़ा गणपति चौराहा पर संपन्न हुआ।

श्री राहुल गांधी जी को मंदिर दर्शन करने से रोकना घोर पाप कर्म ~सुरजीत सिंह चड्ढा

इंदौर ~देश के गौरव प्रेरणा स्रोत तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे का उद्घोष कर भारत में राष्ट्रवाद की चेतना का संचार करने वाले महान नेता स्वर्गीय श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव ने नेताजी के कार्यों के योगदान स्मरण किया।
कार्यक्रम संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गोधा ने किया और आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने माना।
कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस के यशस्वी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ओ आव्हान पर स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया।
मौन धरने में धरना देने के कारणों को स्पष्ट करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि देश के बड़े हिस्से में भारत न्याय यात्रा को लेकर निकले देश के लाडले नेता श्री राहुल गांधी जी को लखीमपुर में मंदिर में भगवान की आराधना करने से रोका गया यह अक्षम्य घोर पाप कर्म है। क्या यह एक समय में एक ही नेता मंदिर में जा सकता है। ऐसी कोई धार्मिक व्यवस्था है। कांग्रेस ऐसे अनेतिक कार्यों की और निंदा करते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव ने कहा कि भारत न्याय यात्रा पर पथराव मारपीट मंदिर दर्शन से रोके जाने की घटनाएं देश के लोकतंत्र पर काला धब्बा है। हम ऐसे राजनीतिक षडयंत्रों का घोर विरोध करते हैं।।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव सदाशिव यादव,पूर्व विधायक अश्विन जोशी,महेंद्र सिंह रघुवंशी अर्चना जायसवाल,का.अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,अरविंद बागड़ी,अमन बजाज,ठाकुर जितेंद्र सिंह ठाकुर,सोहराब पटेल, जौहर मानपुरवाला,सुनील गोधा,मुकेश यादव,स्वप्निल कांबले,नीलाभ शुक्ला,मनीषा शिरदोंकर,गिरीश जोशी,हिमांशु यादव,सुनील वर्मा,पंकज यादव आदि अनेक काग्रेस जन उपस्तिथ थे।।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!