इंदौरदेश-विदेशराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा ने राजवाड़ा पर मनाया जश्न

दिल्ली की जनता ने झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा - सुमित मिश्रा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा ने राजवाड़ा पर मनाया जश्न

दिल्ली की जनता ने झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा – सुमित मिश्रा

दिल्ली का दिल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ- श्रवण सिंह चावड़ा

इंदौर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा इंदौर नगर, जिला एवं भाजयुमो द्वारा संयुक्त रूप से विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनु जैन की उपस्थिति में जश्न मनाया गया।
राजवाड़ा पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने विधायक मेंदोला, शुक्ला और पूर्व विधायक को लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया, इसके पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं और राहगीरों का मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर हर्ष नृत्य भी किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी – मोदी के नारे लगाकर हर्ष व्यक्त किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से आतिशबाजी भी की।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, नीतियों और विकास पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। दिल्ली की जनता ने आप की झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकाराते हुए भाजपा के विकास के एजेंडे पर मोहर लगाई है।
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि दिल्ली का दिल भाजपा और नरेंद्र मोदी जी के साथ था, दिल्ली के दिल में प्रधानमंत्री मोदी थे, यह दिल्ली की जनता ने बता दिया है, यह जीत दिल्ली के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे चहुंमुखी विकास की जीत है।
इस

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!