सेंधवा में महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने चैत्र गौरी के उपलक्ष में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया

सेंधवा। महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा गणेश हॉल में चैत्र गौरी के उपलक्ष में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर से पधारे हुए अतिथि का स्वागत किया गया। कल्पना चौधरी ने अपनी लिखी हुई कविता का वाचन किया। जिसमें बताया गया कि मायके की क्या महत्वता होती है। इंदौर से श्रेया एकडी द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गए। महाराष्ट्र मालेगांव से रानी उपासनी द्वारा अपने विचार व्यक्त किये। अनुराधा कुलकर्णी द्वारा राम तांडव स्रोत का वाचन किया गया। माता जी को भोग मंे संजोरी और चने की दाल का भोग लगाया गया।
आरती के पश्चात प्रसाद वितरण-
कार्यक्रम में गेम भी रखा गया था। उसमें प्रथम स्थान पर रहे श्रेया एकडी, द्वितीय स्थान पर पूजा जोशी व तृतीय स्थान पर नम्रता जोशी रही। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भगवान श्री राम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेधा एकडी ने किया। महिला अध्यक्ष सुप्रिया वैद्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। आभार सचिव अंकिता ओक ने किया। मीडिया प्रभारी कीर्ति उपासनी सहित सभी महिला सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया समस्त सदस्य उपस्थित।