इंदौरधर्म-ज्योतिष

अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि एवं न्यासी विनोद अग्रवाल का भावपूर्ण सम्मान

इंदौर। शहर एवं प्रदेश के भक्तों को मां अन्नपूर्णा के भव्य एवं दिव्य मंदिर की सौगात देने वाले अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि एवं प्रदेश में सबसे ज्यादा दान देने वाले शीर्ष उद्योगपति, मंदिर के न्यासी विनोद अग्रवाल मंदिर परिसर में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि का 82वां अवतरण दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। न्यासी मंडल के वरिष्ठ गोपालदास मित्तल, सत्यनारायण शर्मा, श्याम सिंघल, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, भूपेश गुप्ता ने महामंडलेश्वरजी को अवतरण दिवस एवं विनोद अग्रवाल को लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर के नाम पर ‘इंदौर गौरव’ अलंकरण मिलने पर पुष्पमालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद गिरि, स्वामी हृदयानंदगिरि, स्वामी विवेकानंद गिरि एवं मंदिर की संचालन समिति के प्रमुख स्वामी जयेंद्रानंद गिरि ने भी महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि एवं अग्रवाल के प्रति शुभ भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में दिल्ली से आए कलाकारों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देखकर सभी को भाव विभोर बनाए रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्नेहीजन एवं गणमान्य बंधु उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!