बड़वानी; हॉकी संघ बड़वानी का 15 सदस्यीय दल जबलपुर के लिए रवाना, छत्तीसगढ में 21 से 28 जुलाई तक आयोजित होगी स्पर्धा

बड़वानी। रमन बोरखड़े। मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हॉकी इंडिया वेस्ट जोन हॉकी मेन्स चेम्पियनशिप जो कि राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) में 21 से 28 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। जिस हेतु हॉकी मध्यप्रदेश द्वारा जबलपुर में 28 एवं 29 जून को चयन प्रतियोगित का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन में भाग लेने हेतु जिला हॉकी संघ के पांच खिलाड़ी सर्वश्री सन्नी सिंह, यश यादव, सौम्या कुशवाह, सिद्धार्थ देवड़ा एवं सुजीत खेड़े प्रतियोगित में हिस्सा लेंगे। साथ ही सब जुनियर वूमेंस हॉकी चेम्पियनशिप 23 से 30 जुलाई तक गुजरात (सुरत) में आयोजित होगी। जिसमें जिला हॉकी संघ के पांच खिलाड़ी कुमारी सलोना कनासिया, कुमारी मौसम वास्कले, कुमारी भवानी बामनिया, कुमारी वैष्णव, कुमारी पीय राठौर चयन प्रतियोगित में हिस्सा लेंगी।
साथ ही हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर वुमेन हॉकी चेम्पियनशिप जो कि राजनदगांव मे 21 से 28 जुलाई तक आयोजित होगी। जिस हेतु चयन ट्रायल 30 जून से 1 जुलाई तक जबलपुर में आयोजित होंगे। जिसमे पांच खिलाड़ी जिला हॉकी संघ के कुमारी अन्नपूर्णा सोलंकी, कुमारी सिद्ध शर्मा, कुमारी स्नेह मोहनिया, कुमारी रीत जयसवाल तथा कुमारी दिज्ञासा सोलंकी चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी ।
तीनो प्रतियोगिता जबलपुर के रानी ताल हॉकी स्टेडियम में हॉकी मध्यप्रदेश के सचिव लोक बहादुर के नेतृत्व में संचालित होंगी। जिला हॉकी संघ बड़वानी दल की कोच एवं मैनेजर सुश्री पिंकी दावदे रहेगी। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ बड़वानी के संरक्षक डॉ. ओपी खंडेलवाल, अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव जसमीतसिंह मदान, उपाध्यक्ष राजेंद्र भावसार, प्रवीण पाण्डेय, अजय कानूनगो, रामजय चौहान, विजय चौहान, सिद्धार्थ टाके एवं समस्त हॉकी खिलाडियों ने हर्ष व्यक्त किया ।