धारमुख्य खबरे
कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव हुए सम्मानित, अब तक 8 बार सम्मानित हो चुके है यादव

धार, सत्याग्रह लाइव। अगस्त 2023 में कुक्षी थाने में पदस्थापना के बाद से थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने हाथियार माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले 4 माह में लगभग 272 हथियार जब्त कर लगभग 20 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखें के कारण, गणतंत्र दिवस समारोह पर टीआई राजेश यादव को कलेक्टर प्रियंका मिश्र, एसपी मनोज कुमार सिंह, धार विधायक नीना वर्मा, धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया। टीआई यादव की इस उपलब्धि पर कुक्षी थाना स्टाफ में खुशी का माहौल है। पूर्व में भी टीआई राजेश यादव को खरगोन जिले में पदस्थापना (2014 से 2018) के दौरान 5 बार एवं बड़वानी जिले में (2018 ये 2023) पदस्थापना के दौरान 15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर 7 बार सम्मानित किया जा चुका है।

