धरमपुरी। आकर्षक तैयारी देख मंत्रमुग्ध हुवे नगरवासी

धरमपुरी से शाहीद पठान की रिपोर्ट।
शुक्रवार को गणगौर पर्व का पहला दिन रहा। नगर में चारो ओर गणगौर पर्व को लेकर लोगो मे उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद अध्यक्ष पति और विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर जियाउल हक ने नगर वासियो को गणगौर पर्व की बधाई दी। वहीं व्यापक तैयारियों का जायजा लिया। डॉक्टर जियाउल हक ने बताया के प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को चारों ओर पर्याप्त विधुत व्यवस्था, स्वच्छता ओर शुद्ध पेयजल के लिए निर्देशित किया। सम्भवतः नगर का यह पहला ऐसा पर्व होगा जिसमें इतनी व्यवस्थाए दिखी। अस्थाई मार्ग की रोलर के माध्यम से दबाई करवाते हुवे मां नर्मदा की गोद मे पहुचने वाले मार्ग को सुलभ बनवाया।। जिससे गणगौर पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओ को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नही आए । डॉक्टर जियाउल हक ने अपने कर्मचारियों को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पति तथा विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर जियाउल हक, उपाध्यक्ष विक्रम वर्मा, पार्षद सुनील भव, पार्षद सचिन गुप्ता, समाजसेवी लालू सोनी, राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।