सेंधवा; 400 के पार का लक्ष्य प्राप्त करना है तो हमें हर बूथ को जितना होगा

सेंधवा। रमन बोरखडे। अबकी बार 400 के पार का लक्ष्य प्राप्त करना है तो हमें हर बूथ को जितना होगा। खरगोन लोकसभा क्षेत्र में सेंधवा का भी बड़ा योगदान होना चाहिए। उक्त बात खरगोन विधायक एवं खरगोन लोकसभा क्षेत्र के जिला संयोजक बालकृष्ण पाटीदार ने लोकसभा चुनाव को लेकर सेंधवा विधानसभा क्षेत्र केे भाजपा कार्यालय के शुभारंभ पर राम बाजार में कही।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सेंधवा विधानसभा क्षेत्र का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राम बाजार में रिबन काट कर किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा की आज भाजपा देश में 400 के पार की बात कर रही है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृव में व भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है। आपने पूर्व सांसद रामचंद्र विट्ठल बड़े, पूर्व विधायक रावजी आर्य, बसंत वाजपेई, कन्हैयालाल शर्मा को याद किया। आपने कहा की भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा देशहित में भाजपा को इस बार 400 के पार करना है। मोदीजी ने देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों को आसानी से हल कर देश में अमन स्थापित कर विकसित राष्ट्र का निर्माण किया। जनता के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। प्रधान मंत्री आवास योजना, नलजल योजना, मुपत राशन, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना से हर गरीब वर्ग को चिंता मुक्त कर जीवन स्तर को बढ़ाया है।

बूथ स्तर पर विजय होने की आवश्यकता
भाजपा नेता लोकेश शुक्ला ने कहा भाजपा ने जो नारा दिया है की अबकी बार 400 के पार पहुंचने के लिए हमें बूथ स्तर पर विजय होने की आवश्यकता है। बूथ पर विजय हमारी विजय है। निमाड़ में रेल का सपना वर्षाें देखा जा रहा है, उसको साकार करने हेतु सतत प्रयासरत होकर सपना साकार होने की कगार पर है। विकास आर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व नपाध्यक्ष अरूण चौधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, विजय स्वामी, अमित मालवीय, लल्ला शर्मा, त्रिलोक मालवीय, अखिलेश पवार मेघा एकडी, कृष्णा पालीवाल, बंटू आर्य सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

