इंदौरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

विधानसभा 1 में हुआ भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह

दुनिया में 7 अजूबे है और आठवां अजूबा भाजपा का मेहनती कार्यकर्ता है - पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय

सदस्यता अभियान में पूरे देश में प्रथम आने पर मंत्री विजयवर्गीय ने किया क्षेत्र 1 के कार्यकर्ताओं का सम्मान

लगभग 5000 कार्यकर्ता रहे उपस्थित

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्नी आशा विजयवर्गीय एवं पुत्र आकाश विजयवर्गीय के साथ रहे उपस्थित

हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है, दूसरे पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी – कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर :- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 का भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आज किला मैदान रोड स्थित दलाल बाग मैदान में संपन्न हुआ, पूरे देश में सदस्यता अभियान में प्रथम रहने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र 1 के मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।इस दौरान प्रमुख रूप से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला, एमआईसी सदस्य गण, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा नेता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है दूसरे पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी। हरियाणा में सभी सर्वे कांग्रेस की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां शानदार जीत दर्ज की। विकास वहीं होता है, जहां डबल इंजिन की सरकार होती है। कांग्रेस शासित राज्यों में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि मोदीजी विकास की राजनीति करते हैं।

संघ के संस्कारों ने मुझे इस काबिल बनाया है

दलाल बाग मैदान में दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 सदस्यता अभियान में देश में अव्वल रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। देश की सेवा करता है। बाकी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कुर्सी के लिए काम करते है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता देश के लिए काम करता है। 50 साल पहले कांग्रेस के जमाने में संघ की शाखा में जाने पर भी बड़े सवाल खड़े होते थे और घर आकर लोग शाखा में ना जाने की चेतावनी देते थे। उस समय मेरे पिताजी ने दबाव में आकर मना किया, लेकिन मेरी मां ने शाखा में जाने का समर्थन किया। शाखा में मिले संस्कारों की वजह से में आज आपके सामने खड़ा हूं। समाजसेवा और देशभक्ति की सेवा की शिक्षा मुझे आरएसएस से मिली। मैने पहला चुनाव हारने के लिए ही लड़ा था, लेकिन जीत गए और उसके बाद कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। जब मुझे हरियाणा का प्रभारी बनाया तो उस समय एमपी से 3 हजार कार्यकर्ता हरियाणा गए थे। हमारी मेहनत रंग लाई और हमने हरियाणा में सरकार बना ली। हरियाणा की जीत में इंदौर के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। जब मुझे बंगाल का प्रभार दिया तो मैने हर ब्लॉक में भाजपा को खड़ा किया।
कहने का मतलब यह है कि पार्टी जानती है कि कार्यकर्ता का काम कहां पर और कैसे लेना है। मुझे यह कहते हुए गर्व है हम उस युग में जी रहे हैं जिसमें मोदीजी प्रधानमंत्री है।

भाजपा के हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है

पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है दुनिया में 7 अजूबे हैं, लेकिन आठवां अजूबा भाजपा के कार्यकर्ता हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी जीतोड़ मेहनत से भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। माननीय मंत्री कैलाशजी विजयवर्गीय ने कहा है कि दिपावली मिलन का यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं हमारा पारिवारिक कार्यक्रम हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि उनकी मेहनत से हम सदस्यता में देश में नंबर वन है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्या का समाधान विधायक की तरह ही करना है। इसलिए मेरा निवेदन है कि कार्यकर्ता जनसेवा में लग जाए।

कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में तीन महिला कार्यकर्ताओं मोनिका जैन, प्रीति बाहेती, और वंदना नामदेव ने सदस्यता अभियान के दौरान के अपने अनुभव बताए। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के दौरान 500 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले करीब 35 कार्यकर्ताओं और सदस्यता अभियान के प्रभारी गोविंद सिंह परमार और विजय बिंजवे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्तों को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,पूर्व विधायक सत्यनारायणजी सत्तन, संजय शुक्ला,टीनू जैन,नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान (चाँदू नेता),एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला,निरंजन सिंह चौहान,भाजपा नेता घनश्याम काकाणी,मनोज मिश्रा,जयदीप जैन,भूपेंद्र सिंह केसरी,महेश बैरागी, देवेन्द्र ईनाणी,बबली नरवरिया,शिखा संदीप दुबे,बरखा नितिन मालू,संध्या यादव,नीता मुकेश शर्मा,राहुल जायसवाल,कमल बाघेला, शिवम यादव,सीमा कृष्ण वल्लभ डाबी,सोनाली मुकेश धारकर,सुभाष सुनैल.राजा यादव,मुकेश खाटवा, सुमित शुक्ला,सुनिता गुरंग,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!