खेतिया पुलिस ने करणपुरा मेले मे बिछड़े बालक को परिजनो के सुपुर्द किया

खेतिया से राजेश नाहर।
खेतिया पुलिस ने ग्राम करणपुरा मेले में सतर्कता बरतते हुए डेढ वर्ष के बालक को तलाश कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बता दे महाराष्ट्र निवासी हिरालाल जमरे अपने पोते के साथ मेले में आए थे। इस दौरान भीड में पोता गुम हो गया। गुम हुआ बालक पुलिस को मिला। जिसके बाद पुलिस ने मेले में उनाउंस करते हुए परिजनों को सूचना दी। जिसे सुनकर हिरालाल जमरे पुलिस सहायता केन्द्र के पास पहुंचे। जिन्हें देखकर बच्चा उनसे दौडकर लिपट गया। जिसके बाद पुलिस ने तस्दीक करने के बाद बालक को उसके परिजन (दादाजी ) हिरालाल जमरे के सुपुर्द किया गया। इस कार्य मंे निरी. सुनिता मण्डलोई, उनि. कमल किशोर चौहान, प्रआर. प्रीति यादव, आर. मुकेश पटेल, आर. रितिक, आर. राजवीर, आर. अभिषेक, महिला.आर. प्रियंका, महिला. आर. रंजना की भूमिका सराहनीय रही।
