बड़वाह। अंधे मोड़ पर प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा…ट्रक में फंसे चालक को क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला…

कपिल वर्मा बड़वाह। सनावद रोड़ पर गोवर्धन बावड़ी के अंधे मोड़ पर बुधवार गुरुवार की रात में एक प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग में फंसे चालक को करीब दो घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सुरक्षित में बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही 108 के चालक आशीष चौरसिया की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल के सूत्रों की माने तो दोनों को गंभीर चोट आई हैं। जिसमें चालक अभी भी बेहोशी की हालात में हैं।

संतदास बहादुर के बड़े भाई ने बताया कि संतदास बहादुर पिता दिनेश कुमार यादव उत्तर प्रदेश अपने क्लीनर सौरभ पिता रघुवीर सिंह के साथ खंडवा से प्याज लेकर कन्नौज उत्तर प्रदेश जा रहा था। इस दौरान ट्रक पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य इंदौर के लिए रवाना हो गए।