इंदौरराजनीति

दूसरे चरण के सदस्यता अभियान के तहत् बैठके संपन्न हुई

इन्दौर । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपने अथक प्रयासों से इन्दौर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य जोड़कर इतिहास रचा है। अब हम अभियान के द्वितीय चरण में हैं।
यह उद्दगार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने कहे।
आज सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत् विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के सभी मंडलों में प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
सुभाष मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक को क्षेत्रिय विधायक कैलाश विजयवर्गीय , पूर्व विधायक सत्यनारायण जी सत्तन ने संबोधित किया। इस दौरान इन्दौर में जनसंघ को विस्तार देने में अपनी महती भूमिका अदा करने वाले,पूर्व महापौर व पूर्व विधायक स्वर्गीय  लालचंद मित्तल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा,एम.आई.सी. निरंजन चौहान,पार्षदगण  संध्या यादव, भावना मनोज मिश्रा व वरिष्ठ नेता   दिनेश शुक्ला,भाजपा नगर उपाध्यक्ष  अशोक चौहान, गोपाल गोयल,जयदीप जैन,सदस्यता अभियान के सह प्रभारी श्री गोविंद सिंह पंवार, विजय बिंजवे सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्राट अशोक मंडल की बैठक में एम.आई.सी.मेंबर अश्विनी शुक्ल,पार्षद  बरखा नितिन मालू,श्री पराग कौशल,नगर उपाध्यक्ष,मण्डल प्रभारी  अशोक चौहान “चांदू”, योगेन्द्र महंत,मंडल अध्यक्ष  गगन यादव,गोविन्द सिंह पंवार,मण्डल महामंत्री  विकास बाली,विधानसभा मिडिया प्रभारी देवेन्द्र ईनाणी,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती शीला गुप्ता,सुनिता गुरंग,सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!