इंदौरधर्म-ज्योतिष

इंदौर सेवा ट्रस्ट …सर्वधर्म निशुल्क सामूहिक तर्पण…. सैकड़ो शहरवासी रोज पितरों की याद में कर रहे तर्पण

…ज्ञात अज्ञात दिवंगतों का सामूहिक तर्पण… पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण और संरक्षण का लिया संकल्प

इंदौर। सनातन संस्कृति में पितरों के तर्पण के लिए श्राद्ध पक्ष के 16 दिन श्रेष्ठतम माने गए हैं इन 16 दिनों में तर्पण करना पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धा का कार्य है, वह सौभाग्यशाली हैं जो अपने पितरों की याद में श्राद्ध कर पा रहे हैं।

यह विचार इंदौर सेवा ट्रस्ट के सर्वधर्म नि:: शुल्क सामूहिक तर्पण किशनपुरा छतरी पर तर्पणाचार्य पं. मनोज भार्गव ने व्यक्त किया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंदौर सेवा ट्रस्ट के संरक्षक, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि 16 दिवसीय निशुल्क सर्वधर्म समभाव के साथ तर्पण का आयोजन किया जा रहा है बड़ी संख्या में तर्पण करने रोजाना लोग पहुंच रहे हैं। अशोक चतुर्वेदी और अनंत महंत ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने दिवंगतों की याद में निशुल्क तर्पण कर सकता है व्यवस्थाएं समिति के द्वारा की जा रही है आज तर्पण में प्रमुख रूप से पं. योगेंद्र महंत ,विनोद बिडला, चंद्र मोहन दुबे रमाकांत गुप्ता , संजय राठौर, दिनेश भदोरिया, महेश गोड, अनिल तिवारी, लक्ष्मी नारायण भार्गव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि इंदौर सेवा ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का क्रम लगातार चल रहा है सभी तर्पण करने वालों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया, तर्पण कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक जारी रहेघा, आज ज्ञात अज्ञात दिवंगतों के लिए तर्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!