बड़वानी

बड़वानी; आप भारतीय ज्ञान परम्परा को अपने आचरण में जी रहे हैं

शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना भारती ने कहा

बड़वानी। आपने जिस आत्मीयता और श्रद्धाभाव से स्वागत तथा अगवानी की वह हमारी भारतीय परंपरा के उदाहरण है। भारतीय ज्ञान परंपरा का आप अपने आचरण में जी रहे हैं। व्यक्तित्व का विकास एक सत्त प्रक्रिया है, और यह जीवन भर चलती है। ईश्वर ने हमें विवेक दिया है। हम इसका शत-प्रतिशत उपयोग करें। वाणी में मधुरता रखें। अनुशासित रहना अत्यंत आवश्यक है। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। अपने आपको प्रजेंटेबल बनायें। आप अपने आपको इतना स्ट्रांग बनायें कि आप किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें। ये बातें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वन्दना भारती ने कहीं।

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा ने की। इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के प्रो. डॉ. नटवर लाल गुप्ता, डॉ. प्रियंका देवड़ा, डॉ. विक्रम सिंह भिड़े उपस्थित थे। कार्यशाला का समन्वय प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने किया। अपने कर्तव्यों का निर्वाह निष्ठा से करें डॉ. वंदना भारती ने वृद्धि और विकास में अंतर स्पष्ट करते हुए व्यक्तित्व विकास के तत्वों को सरल और रुचिकर ढंग से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किये।

उन्होंने कहा कि हमेश अपना एटिट्यूड पॉजिटिव रखें। अपना स्वॉट विश्लेषण करें और अपनी शक्तियों का सदुपयोग करें। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। तनाव को अपने पर हावी मत होने दीजिए। एक बात याद रखिये। आप जिस पद पर हैं, उस पद पर कार्य करते हुए अपना शत-प्रतिशत योगदान दीजिए। देश के प्रति और ईश्वर के प्रति निष्ठावान रहें। छात्रा अनुष्का शर्मा एवं देवप्रिया चौहान ने व्यक्तित्व विकास के लिए होने वाली गतिविधियों का प्रजेंटेशन किया। संचालन वर्षा मुजाल्दे एवं देवप्रिया चौहान ने किया। आभार श्रुति सेन ने प्रस्तुत किया। आयोजन में स्वाति यादव, राहुल भंडोले, यश करोले, नागरसिंह डावर, अनिल मंडलोई, बादल धनगर, हर्षिता चौहान, अरविंद चौहान, संजु बर्डे, दीपिका डावर, अनिता जाधव, शिवानी चौहान, दिव्या अलावे, निर्मला डावर, गुंजन बर्डे, दिशा चौहान एवं डॉ. मधुसूदन चौबे ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!