भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भोपाल। बीजेपी नेता प्रभात झा का 67 वर्ष की आयु में शुक्रवार अलसुबह निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। झा पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। करीब चार हफ्ते से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। झा के निधन से सियासी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला समेत बीजेपी एवं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बिहार के रहने वाले झा मध्य प्रदेश की सियासत में लगातार सक्रिय रहे। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ थी। पिछले कुछ समय से वो सक्रिय राजनीति से दूर थे। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!