खरगोनमुख्य खबरे
यात्री बस अचानक आनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। 6 यात्री घायल

खरगोन से इसहाक पठान कि रिपोर्ट।
माकडखेडा के पास बुधवार दोपहर में यात्री बस अचानक आनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। जिसमे 6 यात्री घायल हो गए। वहीं तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया। बता दे बुधवार की दोपहर मंडलेश्वर से खरगोन की ओर जा रही अग्रवाल बस अचानक माकड़खेड़ा फाटे के पास सड़क से नीचे उतरकर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को भी बस ने टक्कर मार दी। बस में सवार 4 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की व पुलिस की मदद से कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन मरीजों को गंभीर हालत में खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस को अभीरक्षा में ले लिया गया है। घटना के कारणों को जांच की जा रही है।