सेंधवा। शिवलिंग का दुग्धाभिषेक व 1001 बादाम से सहस्त्रार्चन कर शुरू हुआ भंडारा

सेंधवा। राजराजेश्वर मंदिर पर महाशिव रात्रि पर्व के दुसरे दिन गुरूवार को पूजन कर खप्पर भरने के बाद विशाल भंडारा किया गया। जिसमे करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। बता दे
महाशिव रात्रि पर्व के दूसरे दिन खप्पर भरने की धार्मिक परम्परा है। जिसके तहत राजराजेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा महा शिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन मंदिर में शिवलिंग का दूध अभिषेक किया जाकर सहस्त्रार्चन कर 1001 बादाम से भगवान का पूजन किया गया। जिसके मुख्य जजमान अंकित गिरधारी गोयल ने सपत्नी पूजन किया। पूजन के दौरान खप्पर भरने की परंपरा का निर्वाह किया गया। फिर नगर के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राजराजेश्वर सेवा समिति के गोपाल तायल ने बताया कि महा शिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन विगत 12 साल से खप्पर भर कर भंडारा किया जा रहा है। प्रतिवर्ष भंडारे में 8 से 10 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी प्राप्त करते है। यह आयोजन राजराजेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। विशाल भंडारे की सूचना जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के साथ पूरे नगर में भंडारे के लिए रिक्शे से सूचना भी प्रसारित कराई जाती है। भोजन प्रसादी में किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए पुरुष व महिलाओं के बैठने की पृथक पृथक व्यवस्था की जाती है। समिति के सदस्य व श्रदालुओं द्वारा परोसदारी व भंडारा संचालन व्यवस्थाओं में सेवा की जाती है। पीने के पानी हेतु आरो के डब्बे रखे जाते है। पर्यावरण को देख पेयजल के लिए डिस्पोजल गिलास नहीं रखते हुए स्टिल के लौटे रखे गए हैं।