मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भाजपा का सदस्य बनना गौरव की बात-स्वामी

सेंधवा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के सदस्य बनना गौरव की बात है। भाजपा ने पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोग स्वेच्छा से सदस्यता ले रहे है। उक्त बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने किला परिसर स्थित नपाध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर कही। स्वामी ने कहा कि मैं नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव व विकास आर्य व उन कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने 100 से अधिक सदस्य बनाए है। आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत देश में राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी सत्ता में काबिज होकर नरेंद्र मोदी जैसे शक्तिशाली व्यक्तित्व देश का प्रधानमंत्री बने हैं। जो आज विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। पूरा विश्व उन्हें सम्मान की नजर से देखता है।

सक्रिय सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कराए-
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ट नेताओं से सक्रिय सदस्यता के फार्म पर हस्ताक्षर करवाए।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा नवीनीकरण के तहत भाजपा द्वारा पुनः सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भाजपा को 76 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने 50 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर 38 हजार सदस्य सेंधवा विधानसभा में बना लिए है। जसमें सबसे अधिक नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव 6500 से अधिक सदस्य बनाए। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने 5100 सदस्य बनाए। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाए हैं, उन्हें अब पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। जिसके तहत नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, अरुण चौधरी, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, विजय स्वामी सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में सक्रिय सदस्यता के फार्म पर हस्ताक्षर करवाए हैं। प्रत्येक मंडल से 100 सक्रिय सदस्य बनाने का अभी लक्ष्य दिया गया है। जिसके फार्म मंडल अध्यक्ष को सौंपे गए है। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाए है उन्हें सक्रिय सदस्यता दी जावेगी।
सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, बंटी जमरे, हुकुम पवार, विवेक छाबड़ा, विवेक तिवारी, सचिन शर्मा, प्रखर लला शर्मा आदि कार्यालय में मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!