खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…पुलिस जांच में जुटी…

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम जगतपुरा मे गुरुवार की बीती रात एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का नाम ममता बाई पति ओमप्रकाश यादव (40) हैं।
अस्पताल से जानकारी के अनुसार रात्रि में ही परिजन ममता बाई को मृत अवस्था में बड़वाह सिविल अस्पताल में लेकर आए। पुलिस के एएसआई के आर बदनावरे ने बताया कि मृतक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है उसकी जांच की जा रही हैं।
फिलहाल मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पीएम करवाया जा रहा हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।