अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में गोयनका अध्यक्ष, गोयल महामंत्री

श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ, की वार्षिक साधारण सभा में 46 कालोनियों के अग्रवाल बंधुओं ने सर्वसम्मति से किया चयन
इंदौर, । अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ की वार्षिक साधारण सभा में महासघ की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2024 से 2026 के लिए किया गया। संरक्षक किशोर गोयल द्वारा सदन की सर्व सम्मति से संजय गोयनका अध्यक्ष, पिंकेश मोदी संयोजक, विष्णु गोयल महामंत्री, प्रतीक गोयल (नवनीत गार्डन) उपाध्यक्ष, श्रीमती आशु अग्रवाल (महिला उपाध्यक्ष), रमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र गर्ग सहमंत्री एवं गुंजन गुप्ता प्रचार मंत्री घोषित किए गए।
महासंघ की बैठक में मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें राजेन्द्र गर्ग समर्पण, शांतिलाल जैन गिरनार, महेश गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल रेतवाले, मुकेश बृजवासी, शिव जिंदल, उमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महेश अग्रवाल शामिल किए गए। कार्यकारिणी में मनोज अग्रवाल टायर, दिनेश गर्ग द्वारकापुरी, गोपाल मुक्ति अग्रवाल, अभिषेक सोनथलिया, अजय अग्रवाल, गौरव ओम अग्रवाल, प्रहलाद गर्ग, अवधेश अग्रवाल, श्रीमती रिंकू राजेश अग्रवाल, श्रीमती शालिनी दीपक मोदी एवं श्रीमती रेखा नीतेश अग्रवाल मनोनीत किए गए। संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश चायवाले, पूर्व अध्यक्ष शिव गर्ग, सुरेश गुप्ता एवं निवृत्तमान अध्यक्ष रत्नेश गोयल ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ में शहर के पश्चिमी क्षेत्र की 46 कालोनियां शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से गुमाश्ता नगर, स्कीम नं. 71, उषानगर, बैंक कालोनी, सुदामा नगर, अन्नपूर्णा नगर, वैशाली नगर, गोपुर कालोनी, ग्रेटर वैशाली, सूर्यदेव नगर, बृजविहार, सिद्धिपुरम, प्रभु नगर, जैन कालोनी, राजेन्द्र नगर, विज्ञान नगर, दत्त नगर, द्वारकापुरी, शांतिनाथपुरी, रामनगर, परिवहन नगर, विदुर नगर, केट कालोनी, ट्रेजर फेंटेसी, चाणक्यपुरी, सुदर्शन नगर, सरस्वती नगर, नालंदा परिसर, स्कीम 103, रेवेन्यु नगर, देवेन्द्र नगर एवं राऊ के अग्रवाल बंधु भी सदस्य हैं। वार्षिक साधारण सभा का संचालन शिव गर्ग ने किया। और आभार माना पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गोयल ने।