विविध

गीता भवन ट्रस्ट के निर्वाचन में राम ऐरन पुनः अध्यक्ष,

अस्पताल संचालन समिति में दिनेश मित्तल फिर सचिव मनोनीत 

राठी मंत्री एवं बाहेती कोषाध्यक्ष बने 

इंदौर,। मनोरमा गंज स्थित मालवांचल के प्रख्यात धर्मस्थल गीता भवन ट्रस्ट के द्विवार्षिक निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें राम ऐरन पुनः अध्यक्ष, रामविलास राठी मंत्री एवं मनोहर बाहेती कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए, वहीं गीता भवन अस्पताल संचालन समिती में दिनेश मित्तल फिर से सचिव बनाए गए हैं। गीता भवन न्यासी मंडल में गोपालदास मित्तल संरक्षक ट्रस्टी, महेशचंद्र शास्त्री, प्रेमचंद गोयल, विनोद अग्रवाल,टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, हरीश माहेश्वरी एवं संजीव कोहली  का मनोनयन किया गया। इन पदाधिकारियों एवं न्यासी मंडल का कार्यकाल 2 वर्ष रहेगा। बुधवार  को  गीता भवन ट्रस्ट मंडल की बैठक में संपन्न  हुए  निर्वाचन में  सभी पदाधिकारियों एवं न्यासी मंडल के  सदस्यों को पुनः गीता भवन ट्रस्ट का दायित्व सौंपा गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!