उज्जैनधर्म-ज्योतिष

तरूणाई को मजबूत और सक्षम बनाकर ही हमसमाज को आगे बढ़ा सकते हैं – महापौर भार्गव

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप पी.एम. परिवार के नए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह संपन्न

इंदौर। हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर इसलिए भी बन सका है कि हमारे सामाजिक संगठन और उनका ताना-बाना इतना मजबूत और व्यवस्थित है कि हम हर सेवाकार्य में अग्रणी बन जाते हैं। जैन समाज के संगठन प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिनके प्रयासों से इंदौर को हर क्षेत्र में सफलता मिलती रही है। तरूणाई को मजबूत और सक्षम बनाकर ही हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। समाज आगे बढ़ेगा तो शहर और शहर आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। हमारा सोच समाज के साथ शहर के विकास के लिए भी समर्पित होना चाहिए। जैन समाज के आदर्श सिद्धांत समूची मानवता का मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए हर युग में ऐसे सिद्धांतों की सख्त जरूरत है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रवीन्द्र नाट्य गृह में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप पीएम परिवार के वर्ष 2024-25 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास –तारिका हुंडिया एवं सचिवद्वय स्वप्निल-रूचि संचेती एवं नवीन –वर्षा जैन तथा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के पदारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। ‘जीतो’ इंदौर के चेयरमैन हितेन्द्र मेहता प्रमुख अतिथि और भाजपा के मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, फेडरेशन के रीजन चेयरमैन तरूण कीमती विशेष अतिथि थे। अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने की। उन्होंने ग्रुप के नव निर्वाचित अध्यक्ष विकास-तारिका हुंडिया को तथा तरूण कीमती ने ग्रुप के अन्य पदाधिकारियों चेयरमैन राजेश-श्वेता बाफना, उपाध्यक्षद्वय राहुल-कविता गिरिया एवं मनीष-संगीता वया, सचिवद्वय नवीन –वर्षा जैन और स्वप्निल-रूचि संचेती, कोषाध्यक्ष रवि-अंजलि बाफना तथा प्रचार सचिव प्रीतेश-अनिता जैन को शपथ दिलाते हुए ग्रुप के सेवाकार्यों की मुक्त कंठ सराहना की। फेडरेशन के महासचिव सनोज जैन ने ग्रुप के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में फेडरेशन के संरक्षक डॉ. नरेन्द्र धाकड़, दिलीप सी. जैन, जयसिंह जैन, दिलीप सिसौदिया, राजेन्द्र सुराना, संजय नाहर वीरेन्द्र कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, प्रकाश भटेवरा, पीयूष जैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी डुंगरचंद हुंडिया भी अतिथि के रूप में मंचासीन थे।
अपने प्रथम उदबोधन में नए अध्यक्ष विकास हुंडिया ने ग्रुप की प्रगति हेतु हरसंभव रचनात्मक कार्य करने और सबके समन्वय से ग्रुप को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। ग्रुप संरक्षक संजय-सुनीता नाहर एवं दिलीप-आशा जैन के नेतृत्व में सदस्यों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक कमलेश-रीता सामोता, तरूण-नीता कीमती, शैलेन्द्र-रंजना जैन, आशीष-संगीता धारीवाल एवं श्रीमती बिंदिया-राकेश मेहता के निर्देशन में प्रेरक नुक्कड़ नाटक एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी गई। निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती बिंदिया मेहता का उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना कोठारी ने एवं शपथ समारोह का संचालन राहुल-अभिलाषा जैन ने किया। आभार माना आशीष धारीवाल ने। ग्रुप के प्रचार सचिव प्रीतेश जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!