विविध

अन्नपूर्णा आश्रम पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविरके बाद केवल महिलाओं के लिए स्थायी योग कक्षाएं

इंदौर,। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र के तत्वावधान में दशहरा मैदान स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर शनिवार को केवल महिलाओं के लिए योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर के बाद निमयित योग कक्षाएं प्रतिदिन सायं 4.30 से 5.30 बजे तक लगाई जाएंगी, ताकि गृह कार्य में जुटी महिलाएं भी योग के लिए समय निकाल सकें।
संयोजक किशोर गोयल एवं राजेश बंसल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में शहर में 10 से अधिक स्थानों पर नियमित निःशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सानिध्य में योग एवं जुम्बा प्रशिक्षक श्रीमती आशा जैन, भावना जायसवाल, मोनिका दुबे, दिव्या शर्मा एवं गायत्री पानेरी के मार्गदर्शन में 100 से अधिक महिलाओं ने योग एवं जुम्बा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आश्रम के संचालक स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि एवं स्वामी प्रणवानंदगिरि के आतिथ्य में इस शिविर का शुभारंभ हुआ। फिलहाल 11 मार्च तक प्रतिदिन अपरान्ह 4.30 से 5.30 बजे तक महिलाओं के लिए योग की कक्षाएं आयोजित होंगी तथा इसके बाद नियमित रूप से इसी समय पर एक घंटे के लिए केवल महिलाओं हेतु योग की स्थायी कक्षाएं शुरू जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!