मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; घाट में यात्री बस हादसे की सूचना देने के आधा घंटा बाद टोल कंपनी की एंबुलेंस पहुंची, लोगों ने जताया आक्रोश

बिजासन घाट में ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में घुसी इंदौर से शिर्डी जा रही बस, 18 यात्री घायल

सेंधवा। रमन बोरखड़े। शहर से 16 किमी दूर बिजासन घाट में गुरुवार दोपहर में यात्री बस के ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। वहीं एक गंभीर है। इंदौर से शिर्डी जा रही यात्री बस मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अनुबंधित है। घाट में यात्री बस हादसे की सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद टोल कंपनी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इससे लोगों ने आक्रोश जताया। एंबुलेंस के देरी से आने पर घायलों को गश्ती वाहन और निजी वाहनों से सेंधवा के सिविल अस्पताल भेजा गया।
बिजासन क्षेत्र निवासी रोहित कोली ने बताया कि घटना की सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद टोल कंपनी की एंबुलेंस पहुंची, जबकि घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर ही गवाड़ी में एंबुलेंस को खड़ा करने के निर्देश हैं। बड़ी बिजासन चौकी प्रभारी धनेष्वर पाटिल ने भी बताया कि टोल कंपनी की एंबुलेंस करीब 25 मिनट बाद आई।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और बिजासन क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 महिलाएं हैं। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। आगे बैठे यात्री घायल हुए हैं, वहीं अचानक से धक्का लगने पर यात्री एक-दूसरे पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल सुमित पिता कल्याण को बड़वानी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना के बाद बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 10 से अधिक घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है। सिविल अस्पताल के सीबीएमओ डॉ. ओंकार सिंह कनेल ने बताया कि 13 में से एक यात्री की हालत गंभीर है। उसे रेफर किया जा रहा है। बाकी घायल यात्रियों की हालत ठीक है।

सीटों के बीच फंस गई थी बेटी
बस में बैठकर महाराष्ट्र जा रहे कन्नडगांव निवासी राजू ने बताया- मैं और बेटी बस में पीछे की ओर बैठे थे। बिजासन घाट पर अचानक जोर से आवाज आई। पीछे की सवारी आगे बैठे लोगों के ऊपर जा गिरी। मेरी बेटी भी सीटों के बीच फंस गई, जिसे सीट तोड़कर मैंने निकाला।

चालक बोला- सेंधवा में ठीक कराया था ब्रेक
बस ड्राइवर लाखन सिंह ने बताया कि बस के ब्रेक में कुछ दिक्कत थी, इसलिए घटना स्थल से 16 किमी पहले सेंधवा में ब्रेक ठीक कराया था। इसके बाद घाट में अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन घाट क्षेत्र होने के कारण स्पीड बढ़ गई और बस आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। बस का ड्राइवर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे मशक्कत कर बाहर निकाला गया। ड्राइवर के पैरों में चोट आई है।

ये हैं घायल

1- सत्यम मेघराज (23) सागर
2- शांताबाई पति निम्बा (65) सेंधवा
3- विनोद पिता पिरण पवार (14) सेंधवा
4- शेरू धनीराम (26) शिवपुरी
5- भीरू धनीराम (24) शिवपुरी
6- लंका पति लहू (35) महाराष्ट्र
7- भरत बाजीराव (40) महाराष्ट्र
8- कविता महेश (17) कुसमी
9- लखन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह (24) उज्जैन
10- विशाल पिता कुंवर सिंह (17) जलखेड़ा
11- धर्मेंद्र मांगीलाल (32) इंदौर
12- खुशाल पिता कुंवर सिंह (15) जलखेड़ा
13- सुमित पिता कल्याण (40) ठीकरी
14- सुंदरी बाई पति राजू (30) कन्नड़गांव
15- आशिया पिता राजू (8) कन्नड़ गांव
16- राजू पिता मांगा (32) कन्नड़ गांव
17- काशीराम पिता सापड़िया (50) कुंजरी
18 – सोनू बाई पति काशीराम (48) कुंजरी

30 मिनट जाम रहा हाईवे
हादसे के बाद बिजासन घाट क्षेत्र में मुंबई जाने वाले मार्ग कर करीब 30 मिनट से ज्यादा देर तक ट्रैफिक जाम रहा। घटना स्थल पर पहुंचे बिजासन चौकी के पुलिस जवान और हाईवे गश्त के कर्मचारियों ने यातयात सुचारू कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!