अलिराजपुर
आलीराजपुर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल के साथ ग्रामीणों ने किया आजाद को नमन

आलीराजपुर।
शहीद चंद्रशेखर आजाद की 117वीं जन्म जयंती चंद्रशेखर आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई। आजाद कुटिया पर आजाद को नमन करने के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता पहुंचे। वहीं, आम जनता ने भी कुटिया पहुंचकर आजाद को नमन किया।
अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की 92वीं पुण्यतिथि पर आजाद की जन्मस्थली भाबरा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक महेश पटेल व अन्य कार्यकर्ताे के साथ आजाद को नमन व श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। वहीं ग्रामीणों के साथ वह मुख्य मार्गाें से होते हुए ढोल मांदल के साथ थाली बजाते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल आजाद स्थल पहुंचे। उन्होंने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए।
