सेंधवा। घर-घर जाकर करे केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

- वार्ड 2 में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले भाजपा नेता बद्री प्रसाद शर्मा
सेंधवा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर नगर भाजपा मंडल महा जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड दो में सोमवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता बद्री प्रसाद शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं देते हुए कहा कि इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व योजनाओं का प्रचार प्रसार घर-घर तक करने का काम मैदानी कार्यकर्ता का है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर अब समय कम बचा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड में घूमकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।
यह रहे मौजूद-
इस दौरान पार्षद ललिता शर्मा, गणेश राठौर, सुनील शर्मा, श्याम पाटिल,अल्पकालीन दत्तू बोरसे,बंटू आर्य,सुनील भिंडा, शैलेश पंडित,संतोष जाट,गोपाल शर्मा, किरण बोरसे,सीमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
