
पद्मश्री से सम्मानित भेरूसिंह चौहान मालवा के कबीर लोकगीत गायक का सार्वजनिक सम्मान 26 फरवरी को
इंदौर। श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के तत्वाधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीद दिवस के अवसर पर मालवा कबीर लोकगीत गायक श्री भेरूसिंह चौहान को पद्मश्री मिलने पर उनका नागरिक अभिनंदन बुधवार, 26 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे, बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में किया जाएगा।
उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, समाजसेवी मदन परमालिया, चेतन चौधरी ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि मालवा की माटी के सपूत को पद्मश्री मिलने पर यह आयोजन रखा गया है। इसमें कई कबीर गायकी के कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित मालवी लोकगीत गायक पद्मश्री प्रहलाद टीपाड़िया, पद्मश्री कालूराम बाामनिया, बी.एस.एफ. पूर्व आई.जी. मो. जियाउल्लाह होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल होंगे।
कबीर गायकी में एक नाम भेरूसिंह चौहान का भी है, जो इंदौर जिले की महू तहसील के गांव बजरंगपुरा के निवासी हैं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ अंधविश्वास की चुनौती से निपटाना भी जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि अध्यात्म के उस मार्ग पर चला जाए, जो आडंबर से परे हो। इसमें संतों की शिक्षा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इन्हीं संतों में से एक नाम कवीर का भी है, जिन्होंने अपने दोहे से समाज के उस हिस्से पर चोट की जो आडंबर और छल से भर हुआ है। उन्होंने अपने संदेशों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। आज के दौर में कई लोक कलाकार कबीर के इन्हीं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। चौहान निर्गुण लोक कबीर गाते हैं। उन्हें इसी वर्ष पद्मश्री से भी अलंकृत किया गया है।