बिजासन पुलिस ने विवाद निवारण समिति की बैठक कर यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई

सेंधवा।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में पैसा एक्ट लागू किया गया है। इसी तारतम्य में जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पैसा एक्ट को शासन की मंशा को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में शनिवार को
पुलिस चैकी बिजासन थाना सेंधवा ग्रामीण द्वारा पैसा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत गवाड़ी में पैसा एक्ट गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पैसा एक्ट कानून के संबन्ध में ग्रामीणों को जानाकारी दी गई। वहीं मौके पर रास्ते की समस्या सम्बंधित एक मौखिक शिकायत का निराकरण किया गया। साथ ही उपस्थिति समिति सदस्यों तथा ग्रामवासियों को यातायात नियमों के पालन करने और कराने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कार्यवाहक एसआई श्रीराम मंडलोई, थाना सेंधवा ग्रामीण, एएसआई दीपक ठाकुर, इंचार्ज चैकी प्रभारी बिजासन, प्र.आर. 388 अभिषेक यादव, पैसा एक्ट शांति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष चेन सिंह खरते, सहायक सचिव प्रकाश खरते, सदस्य रामकिशन अहिरे, सरपंच गजानंद ब्रह्माने एवं समिति सदस्य के सदस्य व सदर सलीम खत्री व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।