सेंधवा। डॉ रेलाश सेनानी जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त

सेंधवा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के कई शासकीय महाविद्यालयो मे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त किये। इसी के तहत सेंधवा शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष डॉ रेलाश सेनानी को नियुक्त किया जो कि बड़वानी जिले के भाजपा अजजा अध्यक्ष भी है। बता दे कि डॉ सेनानी पूर्व मंडी अध्यक्ष धनसिंह सेनानी के पुत्र है। जो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर क्षेत्र में पार्टी के लिये बेहतर कार्य कर रहे थे। जिसके फलस्वरूप संगठन ने इन्हें भाजपा अनुसूचित जनजाति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिसके बाद क्षेत्र युवाओ को बड़ी संख्या में अपने से जोड़ कर लोगो तक शासन की योजना पहुचाने का कार्य कर रहे थे। जिससे खुश होकर संगठन ने डॉ सेनानी को पुनः एक ओर नया प्रभार देते हुए पीजी कॉलेज सेंधवा का जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा की राजनीति में बहुत ही कम समय मे रेलाश सेनानी ने आदिवासी नेता के रुप मे अपनी पहचान बनाई है। एक युवा व कर्मठ नेता के रूप में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग डॉ सेनानी से जुड़ रहे है। नियुक्ति होने पर श्री सेनानी ने कहा कि पार्टी द्वारा सौपे गए इस दायित्व का जिम्मेसरी के साथ निर्वहन कर कॉलेज की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। इस नियुक्ति पर केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद गजेंद्र पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, जिलाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, एस वीरास्वामी सहित अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया।