मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े के तहत नगर के 24 वार्डों में किया गया पौधारोपण

सेंधवा। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के पखवाड़े तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नगर के सभी 24 वार्डाे में पौधारोपण किया गया।
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत सेंधवा नगर में स्वच्छता अभियान के तहत नगर के सभी 24 वार्डाे में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सभी वार्ड के पार्षद मौजूद होकर उन्होंने अपने हाथों से पौधा रोपण किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखते हुए नपा द्वारा नगर में दस हजार से अधिक पौधों का रोपण करने लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हम लक्ष्य से अधिक पौधा रोपण कर चुके है, साथ ही नगर के सभी वार्डाें में हम पौधा रोपण कर जन भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए हर वार्ड में पौधा रोपण किया जा रहा है। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है की वे अपने आंगन में दो पौधे अवश्य लगाए। सीएमओ मधु चौधरी ने कहा की स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे आम जन में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!