पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा
नगर पूर्वी क्षेत्र में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
इंदौर | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ | “मेरा तिरंगा मेरा अभिमान” तिरंगा यात्रा शहर के पूर्वी क्षेत्र में नानुराम कुमावत मित्र मंडल द्वारा निकाली गई | भाजपा नेता तथा तिरंगा यात्रा के संयोजक नानूराम कुमावत ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र जी मोदी के आह्वान पर मेरा तिरंगा मेरा अभिमान, तिरंगा यात्रा निकाली गई | रामकथा स्थल, स्कीम न. 140, पिपलियाहाना तालाब पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि के बाद प्रारंभ हुई | जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विभिन्न मार्गों से होती हुई वीर सावरकर प्रतिमा जंजीर वाला चौराहा पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई | यात्रा समाप्ति के बाद 56 दुकान व्यापारियों व्यापारी संघ से भेंट कर तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई |
यात्रा को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया | बड़ी संख्या में शहर के लोग तिरंगे ध्वज को दोपहिया वाहनों पर लेकर यात्रा में शामिल हुए | नानुराम कुमावत मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने मार्ग में यातायात और स्वागत व्यवस्था का संयोजन किया |
प्रमुख उपस्थिती –
सांसद शंकर ललवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआयसी मेम्बर नंदू पहाड़िया, पार्षद राजीव जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश पालविया, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया सहित अग्रवाल समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, श्वेतांबर जैन समाज, दिगंबर जैन समाज, जैन सोशल ग्रुप, कुमावत समाज, वाल्मीकि समाज, बैरवा समाज, अहिरवार समाज, भामी और कोरी समाज, यादव, गुर्जर तथा पाल समाज, सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन के साथ कई रहवासी संगठन के गणमान्य नागरिकगण भी शामिल हुए |
कहा कहा गई यात्रा…… यात्रा पूर्वी क्षेत्र के scheme न.140 से प्रारंभ हुई, शांति नगर, मुसाखेड़ी, आजाद नगर, बड़ी ग्वाल टोली, तिलक नगर, कनाडिया रोड, बंगाली चौराहा, सूरज नगर, खजराना थाने के सामने से, mr 10, raddison चौराहा, पीपल चौक, खजराना, आनंद बाजार, lig चौराहा,छोटी खजरानी, जगजीवन राम नगर, नेहरू नगर, सोमनाथ की चौल, गोमा की फेल, पंचम की फेल, मालवा मिल चौराहा, दुबे का बगीचा, रेलवे स्टेशन, रेस कोर्स रोड़ होते हुए जंजीर वाला चौराहा वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके बाद 56 दुकान पर व्यापारी वर्ग तथा अन्य लोगों को तिरंगा देकर शुभकामनाएं दी, तथा बच्चों में तिरंगा वितरण किया।