बडवानी; भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दाखिल करेंगे पर्चा

बडवानी। रमन बोरखडे। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल बुधवार 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करवाएंगे। बड़वानी जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे खरगोन के जवाहर मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी पटेल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पटेल के साथ कलेक्ट्रेट जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि बड़वानी जिले की चारों विधानसभा बड़वानी, राजपुर, सेंधवा व पानसेमल से करीब 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता नामांकन और आमसभा में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया है।
लोकसभा प्रभारी सुभाष कोठारी, सहप्रभारी लोकेश शुक्ला, संयोजक बालकृष्ण पाटीदार, जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले, चारो विधासभा के प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक व सहसंयोजक आदि ने जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ से 24 अप्रैल को खरगौन पहुचने का आव्हान किया है।