पुलिस के साथ ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदीयों ने भी बच्चों को बताया नारी के सम्मान का महत्व।
टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया, महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान में बाधक कुरीतियों एवं कुविचारों को तोड़ने का संदेश

इंदौर पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान के तहत आधार फाइनेंस बैंक, 56 दुकान एवं खजराना मंदिर में भी लोगों के बीच पहुंचकर, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने एवं उनके प्रति सम्मान का भाव रखने के प्रति किया, जागरूक।।
इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर,उन्हें महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिको को प्रेरित भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा कल दिनांक 09.08.23 को खजराना मंदिर एवं 56 दुकान इंदौर में पहुंचकर वहां उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के विकास और उनके सम्मान में बाधक कुरुतियों, कुप्रथाओं और परंपराओं तथा पुरातन विचारों को दर्शाता हुआ नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत कर, उन्हें इन सामाजिक बुराइयों को तोड़ने वाला अभिमन्यु बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी कड़ी में आज दिनांक 10.08.23 को इंदौर पुलिस टीम ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदीयों के साथ, शांति विद्या निकेतन इंदौर की स्कूल में पहुंची और उन्होंने पुलिस टीम के साथ स्कूल के बच्चों को बताया कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए नारी का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। अतः हमें हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
इसी प्रकार इंदौर पुलिस की एक टीम आधार फाइनेंस बैंक पलासिया में पहुचंकर वहां कार्यरत स्टाफ को अभिमन्यु अभियान की जानकारी दी गई और उन्हें महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वोपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा उक्त अभियान के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी लोगों के बीच पहुंचकर अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाया जा रहा है, पंपलेट्स और पोस्टर का वितरण किया जा रहा है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही उनसे इस संबंध में तैयार प्रश्नावली भी पूछी जा रही है। और विशेषकर लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बने, इसके लिये प्रेरित किया जा रहा है।