सेंधवा
अमरनाथ जा रहे यात्रियों के जत्थे का सेंधवा में स्वागत

सेंधवा। महाराष्ट्र के तलोदा शहादा क्षेत्र से महाराष्ट्र मराठा समाज और माली समाज के ढाई सौ महिला और पुरुष का जत्था अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर जाने के दौरान सेंधवा से निकला। सेंधवा आगमन पर जत्थे का स्वागत सेंधवा में मराठा सेवा संघ के प्रदेश सचिव मनोज मराठे, समाज के युवा कार्यकर्ता रामनवले ने बस स्टेशन पर किया। इस जत्थे के प्रमुख मराठा आरक्षण समिती के महाराष्ट्र प्रदेश के सचिव देवा भाई बोराने, शहादा क्षेत्र के अध्यक्ष वामन भाई चौहान सहित सुशिला बाई बोराणे, पुष्पा बाई चोहान, गणेश धिघे, जयश्री धिघे, ईश्वर मराठे, लक्ष्मी बाई मराठे सहित 125 महिला और 125 पुरुष यात्री शामिल थे।