मुख्य खबरेसेंधवा
मानव सेवा समिति ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार

सेंधवा। 1 जनवरी को ग्रामीण थाना अंतर्गत 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव चाचरिया फाटे पर मिला था। सोशल मीडिया पर परिजनों की तलाश करने के लिए थाना सेंधवा ग्रामीण द्वारा वाट्सअप ग्रुपों में फोटो डाले गए थे। मृतक के परिजन के नहीं मिलने पर गुरुवार दोपहर 3 बजे मानव सेवा समिति के निलेश जैन और महेंद्र परिहार द्वारा विधि विधान से अंतिम मृतक का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। मानव सेवा समिति सेंधवा का यह 50वा लावारिस अंतिम संस्कार है। इस अवसर पर ग्रामीण थाने से संजीव पाटिल, नगर पालिका से विशाल डावर, राजा सोलंकी, विष्णु गोजे, रितेश नाथ, अनिल चौहान मौजूद रहे।
