खरगोनमुख्य खबरे

खरगोन; भीकनगांव नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

खरगोन दिनेश गीते। जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिले की भीकनगांव नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर शनिवार को भाजपा का कब्जा हो गया। शनिवार को भीकनगांव नगरपरिषद अध्यक्ष का प्रभार भाजपा पार्षद सुधा विजय महाजन को मिल गया है। आगामी चुनाव होने तक महाजन नगरपरिषद की स्थानापन्न अध्यक्ष रहेगी। बता दे भीकनगांव परिषद में कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन फरवरी माह में कांग्रेस की नगर परिषद अध्यक्ष पुनम जायसवाल को न्यायालय ने पार्षद पद से अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके कारण अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। बता दे पूनम जायसवाल निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर नगरपरिषद अध्यक्ष बनी थी। वर्ष 2022 में संपन्न हुए भीकनगांव नगर परिषद के निर्वाचन में वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद पद पर निर्वाचित होकर पूनम अमित जायसवाल जो बाद में अध्यक्ष पद निर्वाचित हुयी थी, अध्यक्ष पूनम जायसवाल द्वारा अपने नामांकन निर्वाचन फॉर्म व शपथ पत्र में अपने ऊपर चल रहें अपराधिक रिकॉर्ड को छुपाया था। जिस पर वार्ड क्रमांक 5 के निवासी दूलेसिंह राजपूत के द्वारा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद को शून्य घोषित करने के लिए नवंबर 2022 में न्यायालय भीकनगांव में याचिका प्रस्तुत की गई थी। इस प्रकरण में 17 फरवरी 2025 को निर्णय आया था। जिसमें वार्ड क्रमांक 5 भीकनगांव के पार्षद पद को शून्य घोषित किया गया था। इस कारण
नगर परिषद अध्यक्ष पूनम जायसवाल का पार्षद पद शून्य होने से नगर परिषद का अध्यक्ष पद भी गंवाना पड़ा था। इसके बाद भाजपा यहां अपना अध्यक्ष बनाने में जुट गई थी और कामयाब भी रही। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी किया और वार्ड 11 से भाजपा से पार्षद बनी सुधा विजय महाजन ने शनिवार को भीकनगांव नगरपरिषद अध्यक्ष का प्रभार लिया। बता दे भीकनगांव नगर परिषद के 15 वार्डों में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित था। 2022 के चुनाव में भाजपा के 6 , कांग्रेस के 6 तथा 3 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे। अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुए मतदान में कांग्रेस को 8 तथा भाजपा को 7 पार्षदों ने वोट किया था। भाजपा के एक पार्षद ने क्रास वोटिंग कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा खेमे में खलबली मचा दी थी। बहरहाल भाजपा की अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष का माहौल है। खरगोन से दिनेश गीते की रिपोर्ट।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!