खंडवामुख्य खबरे

खंडवा; शिक्षा विभाग मे तीन करोड़ का घोटाला, भोपाल की इंटेलीजेंस टीम ने जांच की तब उजागर हुआ फर्जीवाड़ा, ईलाज के नाम पर फर्जी बिल लगाकर करते रहे कांड

खंडवा ( मुश्ताक मंसूरी ) शिक्षा विभाग मे तीन करोड़ की राशि का घोटाला भोपाल इंटेलीजेंस की टीम ने उजागर किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग हड़कम्प मच गया है। जहां इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इन सभी कर्मचारियों के वेतन खाते सीज कर जांच शुरू कर दी है।

इस ब्लाक का है मामला
शिक्षा विभाग के अनुसार मामला छैगांवमाखन के विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय व सीएम राइज स्कूल छैगांवमाखन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों से जुड़ा है। साल 2016 से 2023 तक यहां के अकाउंटेंट, चपरासी सहित अन्य कर्मचारियों के खातों में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए। जब ज्वाइंट डायरेक्टर की इंटेलीजेंस शाखा ने वेतन खातों की जांच की तो यह गड़बड़ी सामने आई। गड़बड़ी सामने आने के बाद 22 नवंबर को भोपाल की टीम छैगांवमाखन पहुंचीं और बीईओ से सभी कर्मचारियों के दस्तावेज मांगे। इधर जिला कोषालय अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों के खाते सीज कर दिए।

27 कर्मचारियों के खाते सील किए
भोपाल कोषा लेखा की इंटेलीजेंस टीम ने गड़बड़ी पकड़ी है। इसके लिए सहायक संचालक की टीम जांच भी कर रही है। गड़बड़ी सामने आने पर अकाउंटेंट, चपरासी सहित 27 कर्मचारियों खातों को होल्ड पर रखा है। टीम द्वारा कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच करेगी जिसमें उनके खातों में वास्तविक भुगतान हुआ है या नहीं, कहीं अधिक भुगतान तो नहीं हुआ। यह सब देखा जाएगा। – आरएस गवली, जिला कोषालय अधिकारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!