खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह में मेजर ध्यान चंद जी का मनाया जन्मदिन….हुए खेल…

कपिल वर्मा बड़वाह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का गुरुवार को जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पीटीआई केआर वर्मा ने बताया कि हॉकी के जादूगर दादा मेजर ध्यानचंद जी का जन्म राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सावले प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ व्याख्याता सुधीर राठौर ने की एवं विशेष अतिथि महावीर पटेल रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दादा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य सांवले के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसी साथ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास में ऐसा हॉकी का जादूगर अब दोबारा जन्म नहीं हुआ दादा मेजर ध्यानचंद जी का जन्म 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने भारत को लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलवाया दादा मेजर ध्यानचंद जी ने अपने अंतरराष्ट्रीय हॉकी करियर में 400 गोल किए और उन्होंने 22 साल तक अंतरराष्ट्रीय हाकी खेल खेलते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर संस्था के डॉ रजनीश पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं केआर वर्मा पीटीआई के द्वारा समस्त छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पंकज चौधरी, जयंत साधो, विनोद जायसवाल, संजय सेन, जगदीश कनाडा, शैलेंद्र सोनी, सावित्री वर्मा, प्रिया मोरे, सुनीता प्रजापत के साथ समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। साथी कबड्डी और खोखो के मैच भी संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन केआर वर्मा द्वारा किया किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!