बड़वानी
सेंधवा। भाजपा महिला मोर्चा ने पंडित मेवालाल पाटीदार का सम्मान किया।

सेंधवा।
गायत्री धाम के पंडित मेवालाल पाटीदार को दिल्ली में संत ईश्वर फाउंडेशन व राष्ट्रीय सेवा भारतीय द्वारा संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। जिस पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, सेंधवा मंडल महामंत्री अभीलाषा भट्ट, महामंत्री ज्योत्सना अग्रवाल, मंत्री अनुराधा शर्मा ने गायत्री धाम जाकर पंडित पाटीदार का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।