इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर; राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अजजा मोर्चा ने फूंका ममता सरकार के मंत्री का पुतला

इंदौर। विनोद गोयल
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज इंदौर में भंवरकुआं चौराहे पर अनुसूचित जनजाती मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाल कर ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया और विरोध दर्ज कराया। अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि टीएमसी नेता अखिल गिरि ने देश के राष्ट्रपति के ऊपर जिस तरीके से अभद्र टिप्पणी की है, वह देश और जनजातीय समुदाय का अपमान है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें और देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे,श्री निशांत खरे,श्री राकेश कटारा,श्री कमल वर्मा,श्री महेश बसवाल,श्री आदित्य चंदेलिया एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!