बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा। मां बड़ी बिजासन को 156 पकवानों का भोग लगाकर बांटा अन्नकूट

सेंधवा। दीप जायसवाल
शहर से 16 किमी दूर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित मां बड़ी बिजासन माता मंदिर पर शनिवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां बड़ी बिजासन का आकर्षक श्रंगार कर माता को 156 पकवानों का भोग लगाने के बाद महाआरती की गई। इसके बाद भक्तों को 21 क्विंटल अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। मां बड़ी बिजासन पारमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट के मोहन जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार दीपावली के बाद बड़ी बिजासन माता मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी विभिन्न धान, फल सब्जी मेवा मिष्ठान के मिश्रण कर करीब 21 क्विंटल अन्न कूट प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे तक करीब 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओ के द्वारा माता के दर्शन कर प्रसादी लाभ लिया गया।
बता दे प्रतिवर्ष दीपावली पर्व के बाद सेंधवा शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अन्नकूट प्रसादी वितरण किया जाता है। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा से अन्नकूट महोत्सव के आयोजन शुरू होते हैं जो महीने भर तक चलते रहते हैं। अन्नकूट प्रसादी बनाने के लिए उसमें सभी प्रकार के धान सहित सभी प्रकार की सब्जियां फल और मिठाइयों का प्रयोग किया जाता है। इन सभी का मिश्रण तैयार कर इसे पकाया जाता है। उसके बाद भक्तों में वितरित किया जाता है। शहर में बनाए जाने वाला अन्नकूट प्रसाद मथुरा की भांति बनाया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!