मुख्य खबरेसेंधवा

महिला ने सेंधवा सदर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप पुलिस ने किया सदर पर केस दर्ज

सेंधवा शहर निवासी मुस्लिम समाज की तलाकशुदा महिला ने जमात के सदर पर छेड़छाड़, आपत्तिजनक बातें करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर सोमवार को पुलिस से शिकायत की। शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन के अनुसार शहर निवासी मुस्लिम समाज की महिला ने सोमवार को थाने आकर शिकायत की। महिला ने बताया वो जमात में गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए रूपए जमा रहता है। इसलिए एक महीने पहले सदर सलीम पिता रहीम शेख निवासी पशु चिकित्सालय के सामने से आर्थिक मदद मांगी। सलीम ने रुपए लेने घर बुलाया। महिला घर पहंुची और आर्थिक स्थिति बताकर रुपए किस्तों में लौटाने को कहा। सदर ने छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बातें कही। इसके बाद ये बात जान से मारने की धमकी देकर ये बात किसी को नहीं बताने को कहा। महिला के बयान के आधार पर सदर सलीम शेख खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!