एमटीएच में महिलाओं की नि:शुल्क जांचे
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य की जागरूकता हेतु लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं इंदौर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी स्पेशलिस्ट एसोसिएशन

एमटीएच में महिलाओं की नि:शुल्क जांचे
इंदौर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य की जागरूकता हेतु लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं इंदौर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी स्पेशलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एम.टी.एच. महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से आशा और ANM कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। वे समुदाय में महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।
इंदौर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी स्पेशलिस्ट एसोसिएशन (IOGSA) की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया की सकारात्मक पहल से इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कहुआ। स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रस्तुतियाँ और महिलाओं के स्वास्थ्य, कल्याण और सशक्तिकरण पर केंद्रित इंटरैक्टिव सत्र शामिल थे।। महिलाओं की *ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं रक्तचाप की जांच* की गई।
जिसमें से दो महिलाओं ब्लड प्रेसर बढ़ा हुआ मिला। वहीं कुछ महिलाओं की शुगर बढ़ी मिली।
डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया की ब्लड प्रेसर के प्रमुख लक्षण गर्दन के पीछे दर्द होना, बार बार पेशाब आना, सर दर्द होना आदि लक्षण पाए जाते है। अत: ऐसे मरीज को अपने स्वास्थ का ध्यान रखना होगा। समय समय पर चेक करवाते रहना चाहिए।
कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है, क्योंकि अधिकांशतः महिलाएं स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति उपेक्षा बरतती है और कई बार यही लापरवाही गंभीर रोगों का रूप धारण कर लेती है। यदि समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो महिला शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकती है, यही इस आयोजन का लक्ष्य है। कार्यक्रम *सभी महिलाओं के लिए निःशुल्क* की गई है। इस आयोजन में डॉ. विनिता कोठारी का भी सहयोग रहा।